खराब मौसम का असर, लखनऊ एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स डिले और कुछ रद्द

  • कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानें लेट
  • मुंबई से आने वाली दो फ्लाइट्स रहीं डिले
  • दुबई–लखनऊ इंटरनेशनल फ्लाइट भी देरी से पहुंची

लखनऊ। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित रहा। कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अपने तय समय पर लखनऊ नहीं पहुंच सकीं, जबकि कुछ रूट्स की फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। इसका सीधा असर यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ा और उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।

मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट्स भी देरी का शिकार रहीं। मुंबई से आने वाली IX 1026 फ्लाइट निर्धारित समय 08:35 बजे की बजाय 09:18 बजे लखनऊ पहुंची। इसी तरह 6E 2442 फ्लाइट अपने तय समय 09:05 बजे के बजाय 09:24 बजे पहुंची। अंतरराष्ट्रीय सेक्टर में दुबई से आने वाली FZ 443 फ्लाइट भी तय समय 10:50 बजे के बजाय 11:11 बजे लखनऊ पहुंची। खराब मौसम के कारण इन सभी उड़ानों को डिले घोषित किया गया।

मौसम की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए कुछ उड़ानों का संचालन पूरी तरह रद्द कर दिया गया। S5 228 (जगदलपुर–लखनऊ) और S5 222 (किशनगढ़–लखनऊ) फ्लाइट्स को रद्द किया गया, जिससे इन रूट्स पर सफर करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

फ्लाइट्स के डिले और कैंसिल होने के चलते चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। कई यात्री एयरलाइन काउंटरों पर री-शेड्यूलिंग और रिफंड की जानकारी लेते नजर आए। यात्रियों में उड़ानों की अनिश्चितता को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *