संवाद, सम्पर्क एवं प्रवास संगठन को मजबूत बनाने के आधार : स्वतंत्रदेव सिंह

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का जमकर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तीन बातों पर संगठन की मजबूती निर्भर करती है । पहला संवाद, दूसरा सम्पर्क और तीसरा प्रवास। किसी भी योजना को बनाने के लिए कार्य पद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भाजपा संगठन दुनिया का सबसे मजबूत संगठन है इससे पीछे भी हमारी कार्यपद्धति की सबसे अहम भूमिका है। स्वतंत्र देव सिंह पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को सम्बोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: अखिलेश ने दिया नया नारा ‘बीजेपी यूपी छोड़ो’

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में कार्य करते समय मूल तत्व को समझना आवश्यक है। किसी भी कार्य की सफलता चीजों पर निर्भर करती है। योजना बनाना, उसको जमीन पर उतारना, मानिटरिंग करना एवं उसकी समीक्षा करना। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्य करते समय एकता का भाव ;टीम स्प्रिट होनी चाहिए। एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। निर्णय प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिसमें दोष न हो। किसी भी निर्णय के पहले आपस में पर्याप्त चर्चा होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि संगठन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कार्यकर्ता का निर्माण करना होता है। पिछडा़ समाज को जितना मान सम्मान भाजपा में मिला है उतना अन्य किसी पार्टी में नही मिला।

यह भी पढ़ें:   श्रीकांत त्यागी तीन लोगों के साथ मेरठ से गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। केंद्र सरकार में 27 मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में 20 मंत्री एवं प्रदेश में 90 विधायक ओबीसी मोर्चा से आते है। पिछडे वर्ग से आने वाले बच्चों को मेडिकल शिक्षा एवं केंद्रीय विद्यालय में 27 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य केंद्र की भाजपा सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज के जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *