बसखारी हस्ताक्षर चमत्कार पार्ट-2 : फर्जी हस्ताक्षर प्रकरण में खुला राज

अंबेडकरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में फर्जी हस्ताक्षर मामले ने नया मोड़ ले लिया है। लंबे समय से जांच फाइलों में बंद पड़े इस प्रकरण में अब कार्रवाई के संकेत दिखने लगे हैं। सीएमओ कार्यालय ने इस मामले में एक स्टाफ नर्स की पहचान कर ली है, जिस पर दूसरी नर्स के नाम से हस्ताक्षर करने का आरोप है। संबंधित नर्स को जांच के लिए 14 नवंबर को सीएमओ कार्यालय में तलब किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग में सामने आया यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में एक स्टाफ नर्स की उपस्थिति और दस्तावेजों पर दूसरी नर्स के नाम से हस्ताक्षर किए गए थे। जब इस बात की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो विभाग ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर में अंतर पाए जाने के बाद पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया गया।

जांच अब ‘अलर्ट मोड’ में आई
अब तक यह मामला फाइलों में दबा हुआ था, लेकिन सीएमओ कार्यालय से हाल में जारी पत्र के बाद जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। सीएमओ ने संबंधित नर्स को नोटिस भेजते हुए 14 नवंबर को स्पष्टीकरण के लिए बुलाया है। इस दौरान उससे हस्ताक्षर से जुड़े बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी और आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो विभागीय कार्रवाई की भी संभावना है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *