कानपुर में बीबीए छात्र ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर की आत्महत्या

कानपुर। दिल दहला देने वाली घटना में बीबीए के एक छात्र ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही घंटों बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह गुरुदेव-अवधपुरी क्रॉसिंग के बीच छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। मृतक की पहचान वरुण सिंह यादव (19) निवासी बारा सिरोही, कल्याणपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, वरुण छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) से बीबीए सेकेंड ईयर का छात्र था। मंगलवार शाम वह कॉलेज से लौटकर घर आया और कुछ देर बाद बाहर जाने की बात कहकर निकल गया। रात करीब 10:40 बजे वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने कहा, “ये मेरी जिंदगी का आखिरी वीडियो है, मैंने बहुत गलतियां की हैं, मैं जिंदगी से ऊब चुका हूं।”

वीडियो वायरल होने के बाद परिजन घबरा गए और तुरंत कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी। देर रात से ही उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे रेलवे ट्रैक के पिलर नंबर-124 के पास उसका शव मिला।

वरुण के पिता अंजेंद्र सिंह यादव, जो किसान हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी किरन की मौत 14 साल पहले हो चुकी थी। परिवार में बड़े बेटे आदित्य और बेटी अपर्णा के साथ वरुण दूसरे नंबर पर था। पिता और भाई ने बताया कि वह हमेशा खुश रहता था, किसी भी प्रकार के तनाव की जानकारी नहीं थी।

एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *