बेवाना थाने की कमान बदली, प्रभाकांत तिवारी बने थानाध्यक्ष

अंबेडकरनगर। जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने करीब तीन दर्जन निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। इस फेरबदल में कई अहम थानों की जिम्मेदारी बदली गई है।

बेवाना थाने में नया प्रभारी तैनात

जारी आदेश के अनुसार,

सर्विलांस सेल में तैनात उपनिरीक्षक प्रभाकांत तिवारी को थाना बेवाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं निरीक्षक सर्वदमन सिंह को बेवाना से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

कई थानों में हुए महत्वपूर्ण बदलाव

फेरबदल के तहत उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा को आहिरौली से हंसवर, शिवम मिश्रा को टांडा से कटका भेजा गया है। हीरालाल यादव को साइबर थाना के साथ थाना जहांगीरगंज की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

जहांगीरगंज और राजेसुल्तानपुर थानों में भी बदलाव किए गए हैं। अर्जुन यादव को राजेसुल्तानपुर से जहांगीरगंज और आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को जहांगीरगंज से अलीगंज स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस लाइन से कई को मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस लाइन से कई उपनिरीक्षकों को थानों में भेजा गया है। रामविभू सिंह को महरुआ, राजेश कुमार सिंह को कोतवाली जलालपुर, असमत खानम को जहांगीरगंज और रामनरेश को सम्मनपुर भेजा गया है।

इसके अलावा विजय कुमार सोनी को भीटी, आशुतोष शर्मा को आहिरौली और मनोज कुमार राना व संदीप दुबे को बेवाना थाना भेजा गया है।

एसएसआई और विशेष जिम्मेदारियों में भी बदलाव

कुछ अधिकारियों को वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। सुधीर कुमार त्रिपाठी को जलालपुर, अमरनाथ यादव को अकबरपुर और राजकुमार भारतीय को आहिरौली में एसएसआई बनाया गया है।

महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी को अकबरपुर में प्रभारी आईजीआरएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Posts

तमसा तट पर भागवत कथा में गजेन्द्र प्रसंग का वर्णन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्थित तमसा तट प्रांगण में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस मंगलवार को कथा व्यास साध्वी भाग्यश्री भारती ने गजेन्द्र प्रसंग का विस्तार…

Continue reading
जहांगीरगंज के सिंहपुर माधवनगर में सड़क और जलनिकासी की समस्या

अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित सिंहपुर माधवनगर मोहल्ले में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब बनी हुई है। मोहल्ले की सड़कों की हालत खराब है और जल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *