बेसिक शिक्षा में अनुशासन और गुणवत्ता की पहचान बने भोलेन्द्र प्रताप सिंह

  • अंबेडकरनगर के BSA भोलेन्द्र प्रताप सिंह को प्रमोशन मिला
  • वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर नियुक्ति
  • कार्यकाल में शिक्षकों की उपस्थिति, अनुशासन और गुणवत्ता पर जोर

अंबेंडकरनगर। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे भोलेन्द्र प्रताप सिंह को शासन ने उनके कार्यकुशलता और उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व के आधार पर प्रमोशन देते हुए वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर नियुक्त किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में मिली इस पदोन्नति को न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि माना जा रहा है, बल्कि यह जिले की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों की भी स्वीकृति मानी जा रही है।

अपने कार्यकाल के दौरान भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, समयबद्ध निरीक्षण और शिक्षण गुणवत्ता पर खास ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने स्कूलों में नियमित शैक्षिक गतिविधियों की निगरानी सुनिश्चित की और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई कर स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन सर्वोपरि है।शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए साप्ताहिक मूल्यांकन, कक्षा आधारित शिक्षण योजना और शिक्षकों के प्रोत्साहन जैसे कई मॉडल लागू किए। जिले भर के बीईओ और शिक्षकों को शैक्षिक परिणामों की जवाबदेही से जोड़ा गया।

शिक्षा मित्रों, प्रधानाध्यापकों और बीआरसी स्तर की टीमों के सहयोग से जिले में नामांकन बढ़ाने के लिए मिशन मोड में अभियान चलाया गया। हजारों बच्चों की विद्यालय में दोबारा प्रविष्टि कराई गई और समुदाय को स्कूलों से जोड़ा गया।भोलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विद्यालय भवनों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, स्वच्छता, दिव्यांग सुविधाएं और स्मार्ट क्लास जैसी पहल को विस्तार दिया गया। स्कूलों की फिजिकल स्थिति में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखने लगा।

कोविड अनुभवों से सबक लेते हुए शिक्षा को डिजिटल रूप में पहुंचाने के लिए व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, ई-कंटेंट, ऑनलाइन होमवर्क जैसे प्रयास लागू किए गए। शिक्षकों को तकनीकी दक्षता के लिए प्रशिक्षण भी दिलाया गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading