लखनऊ में एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के आदिल नगर में एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर काजी अहमद जैद (34) के आत्महत्या मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस को उनकी कार से 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें शेयर मार्केट से जुड़े लेनदेन के संकेत मिले हैं।

6 मोबाइल मिलने से बढ़ी जांच की दिशा

पुलिस के अनुसार, इतनी संख्या में मोबाइल मिलने की जानकारी परिवार को भी नहीं थी। सभी मोबाइल को कब्जे में लेकर उनके कॉल डिटेल, मैसेज और व्हाट्सऐप चैट की जांच की जा रही है।

एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि गाड़ियों की तलाशी के दौरान एक कार से ये मोबाइल बरामद हुए। शुरुआती जांच में कुछ फोन में शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी गतिविधियां सामने आई हैं, जिससे मामले में नया एंगल जुड़ गया है।

बैंक ट्रांजेक्शन खंगाल रही पुलिस

जांच एजेंसियां अब काजी अहमद जैद के बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की भी पड़ताल कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या शेयर बाजार में नुकसान के चलते वह किसी आर्थिक दबाव या कर्ज में थे।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उनके कितने बैंक अकाउंट थे और उनमें पैसे का लेनदेन किस प्रकार हो रहा था। पुलिस को उम्मीद है कि इन जानकारियों से आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

आखिरी कॉल और संपर्कों की जांच

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले जैद की आखिरी बार किससे बात हुई थी। मोबाइल फोन के डेटा के जरिए उनके संपर्कों और बातचीत के पैटर्न को खंगाला जा रहा है।

Related Posts

सोना-चांदी के दाम में उछाल, 10 ग्राम सोना 1.50 लाख

नई दिल्ली: सोना और चांदी के दामों में आज (1 अप्रैल) तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,836…

Continue reading
गांदरबल में सेना का ऑपरेशन, एक आतंकी ढेर

श्रीनगर: गांदरबल में सेना और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बुधवार सुबह एक आतंकवादी को मार गिराया गया। यह ऑपरेशन मंगलवार रात से जारी था और सुरक्षा बलों को इसमें…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *