नेशनल हेराल्ड घोटाले में बड़ा खुलासा-गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार के नए आरोप

  • भाजपा का आरोप – नेशनल हेराल्ड कांग्रेस का ‘एटीएम’, गांधी परिवार ने की धन की लूट

  • नेशनल हेराल्ड और जमीन घोटाले में भाजपा का हमला तेज, गांधी परिवार पर लगे गंभीर आरोप

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, कांग्रेस नेतृत्व पर सीधा वार

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड और गुरुग्राम जमीन घोटाले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जबरदस्त हमला बोला है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और गौरव भाटिया ने एक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए और गांधी परिवार को कठघरे में खड़ा किया।

हरदीप पुरी का आरोप:
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दावा किया कि दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित प्लॉट नंबर 5ए, जिसे प्रेस गतिविधियों के लिए कांग्रेस को बेहद कम दाम में आवंटित किया गया था, वहां कभी प्रेस चलाई ही नहीं गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने इस बिल्डिंग का निजी और व्यावसायिक इस्तेमाल किया, जिससे कार्यकर्ताओं समेत पूरे देश को धोखा दिया गया।
पुरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “जब प्रवर्तन निदेशालय ने जांच शुरू की तो कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताने लगी। सच्चाई यह है कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रही है। असल में उन्हें अपने नेतृत्व के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए।”

अनुराग ठाकुर की टिप्पणी:
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी ने “नेशनल हेराल्ड को अपना एटीएम बना लिया था।” उन्होंने कहा कि “नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक सभी ने इस संस्थान का दुरुपयोग किया। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश में बिना किसी कारण करोड़ों रुपये के सरकारी विज्ञापन इस साप्ताहिक पत्र को दिए गए। आखिर यह पैसा गया किसकी जेब में?”

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading