भाजपा नेता की माता सरस्वती देवी का निधन

  • भाजपा नेता शशि भूषण तिवारी की माता का निधन
  • 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कुछ दिनों से थीं अस्वस्थ
  • शोक की लहर, सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने जताया दुःख

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के गांधीनगर उसरहवा, अकबरपुर में शनिवार सुबह भाजपा नेता शशि भूषण तिवारी की 95 वर्षीय माता सरस्वती देवी का निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। यह खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। जिले के कई राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग उनके आवास पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना जताई।

दोपहर में टांडा के महादेवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि शशि भूषण तिवारी ने दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व मंत्री विद्यावती राजभर, आदित्य नारायण शुक्ल, मनोज गुप्ता गुड्डू, बाल्मीकि उपाध्याय, अमित पांडेय, भूपाल कृष्ण द्विवेदी, शिक्षक दिनेश तिवारी, सुधाकर पांडेय, पत्रकार सुभाष त्रिपाठी, बृजेंद्र वीर सिंह,सुधीर श्रीवास्तव सहित कई अधिवक्ता, समाजसेवी और पत्रकार भी मौजूद रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को ढांढस बंधाया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading