अंबेडकरनगर। प्रेस क्लब अंबेडकरनगर की नई प्रबंधकारिणी के गठन के लिए चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। चुनाव संचालन समिति ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद विभिन्न पदों पर वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। अब 5 जुलाई को होने वाले मतदान में अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री और कार्यकारिणी सदस्य समेत 22 पदों पर नई टीम का चयन होगा। ऑडिटर पद पर फखरे आलम खान निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
इस बार सबसे अधिक चर्चा अध्यक्ष और महासचिव पद के मुकाबले की है। अध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र तिवारी, काजिम हुसैन फैजी और कार्तिकेय द्विवेदी आमने-सामने हैं। वहीं महासचिव पद के लिए अहमद मेंहदी, वेद प्रकाश पाठक, प्रवीण उपाध्याय और अजय कुमार उपाध्याय चुनाव मैदान में हैं। दोनों पदों पर बहुकोणीय मुकाबले ने चुनाव को रोचक बना दिया है।
उपाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला कम दिलचस्प नहीं है। इस पद के लिए संजय कुमार यादव, पंकज शुक्ला, कमर हसनैन, बृजेंद्र वीर सिंह, ज्ञान प्रकाश पाठक और सोनू सिंह (राजवंत सिंह) चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद पर आठ प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें आदित्य नारायण त्रिपाठी, नृपेंद्र सिंह श्रीवास्तव, विवेक सिंह, गौरव पांडेय, दीपक वर्मा, उमाशंकर तिवारी, सुनील कुमार शर्मा और अनूप कुमार तिवारी शामिल हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर नरसिंह नारायण मिश्र, अमरनाथ तिवारी और अनिल उपाध्याय के बीच मुकाबला होगा। संगठन मंत्री पद के लिए रमाकांत पांडेय और प्रमोद कुमार वर्मा आमने-सामने हैं।









