रविवार से बूथ सदस्यता अभियान का श्रीगणेश करेगी भाजपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 21 नवम्बर से बूथ सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता हर दहलीज पर पहुंच कर लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम करेंगे।

पार्टी 21, 27 व 28 नवम्बर को बूथों पर विशेष अभियान के तहत 18 वर्ष सेे अधिक आयु के सभी लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे तथा पार्टी के सदस्यों के घर पर मेरा परिवार-भाजपा परिवार का स्टीकर भी लगायेंगे। इसके साथ ही पार्टी भाजपा परिवार से जुडे़ नए सदस्यों को भाजपा पट्टिका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत व अभिनन्दन करेगी।

बूथ सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के प्रदेश से लेकर जिले तक के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, महापौर, नगर निगम पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ता बूथ के प्रत्येक घर पर पहुंचकर 7505 403 403 पर मिस्डकाल कराकर भाजपा का सदस्य बनाएगें। पार्टी 21, 27 व 28 नवम्बर को बूथ पर विशेष सदस्यता अभियान के चलाकर अपने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं की बूथ पर मौजूदगी सुनिश्चित करेगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *