
अंबेडकर नगर: रविवार 30 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर नगर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 128वें एपिसोड का अपने-अपने बूथों पर प्रसारण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अयोध्या राम मंदिर पर हुए ध्वजारोहण, नेत्रहीन महिला खिलाड़ियों की विश्व कप जीत, हर घर स्वदेशी अभियान, वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के विशेष कार्यक्रम और हैदराबाद के औद्योगिक एवं अन्य क्षेत्रों पर विशेष चर्चा की।
कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया गया कि भारत के प्रत्येक नागरिक आज अपनी सांस्कृतिक परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव को जीवंत बनाने में अग्रसर है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण और विश्व की विभिन्न घटनाओं पर भी विशेष चर्चा की।
बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन
जिला सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कटेहरी विधानसभा के श्रवन क्षेत्र के बूथ संख्या 210 पर, अयोध्या प्रभारी एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी अकबरपुर विधानसभा के बूथ संख्या 36 नसीरपुर बरवां पर, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं टांडा विधानसभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा टांडा के बूथ संख्या 15 पर “मन की बात” का प्रसारण सुना।
इसके अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने अपनी ग्राम सभा भसड़ा बूथ संख्या 124 पर, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव सिधौली के बूथ संख्या 114 पर, देव पटेल केदार नगर के बूथ संख्या 84 पर और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज मिश्रा, बाल्मीकि उपाध्याय, रमेश चंद्रगुप्ता, विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. रजनीश सिंह, सुरेश कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा और डॉक्टर आनंद बहल ने सभी मंडल अध्यक्षों के साथ अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम का प्रसारण सुना।








