विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रक से भिड़ी

  • मिर्जापुर- जौनपुर हाईवे पर बोलेरो- ट्रक हादसा
  • छह श्रद्धालु विंध्यवासिनी दर्शन से लौट रहे थे
  • तीन लोगों की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
 मिर्जापुर से मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई। मिर्जापुर-जौनपुर स्टेट हाईवे पर खड़े ट्रक में बोलेरो के पीछे से घुस जाने से हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी की ऊपरी बॉडी पूरी तरह पिचक गई। कार में सवार छह में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण

हादसा रविवार सुबह करीब 11:30 बजे रामपुर थाना क्षेत्र के गंधवना गांव (गढ़ई पुल) के पास हुआ। बोलेरो में सवार छह श्रद्धालु अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले थे। वे सुबह विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के बाद घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। अचानक सामने खड़े ट्रक को देखकर चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर सका और बोलेरो सीधी ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास का इलाका गूंज उठा।

धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी

टक्कर के बाद बोलेरो के परखचे उड़ गए। एक महिला कार का शीशा तोड़ते हुए करीब आठ फीट दूर जा गिरी। पेट्रोल पंप के कर्मचारी और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस बीच एक महिला की मौत हो चुकी थी, जबकि बाकी पांच लोगों को गंभीर हालत में भदोही के जीवनदीप नर्सिंग होम भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने दो और लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading