न्यू हैदरगंज की टूटी सड़कें बनीं मुसीबत

  • न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड में सड़क की जर्जर हालत।
  • बारिश में कीचड़ और फिसलन से बढ़ी दिक्कतें।
  • पार्षद पर लगाया गया “टालने का” आरोप।

लखनऊ। न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड के कुंदन बिहार क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। जलभराव और कीचड़ से सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। बारिश में सड़कें दलदल में तब्दील हो गई हैं, जिससे फिसलकर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने कहा कि महीनों से मुख्य सड़क जर्जर पड़ी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

क्षेत्रवासी गौरव श्रीवास्तव, राकेश चौरसिया, रामेन्द्र भार्गव और कुलदीप चौरसिया ने बताया कि वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह से कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार “बजट नहीं है” कहकर बात टाल दी जाती है।

वीरेन्द्र, आर्यन, प्रिया अस्थाना, रूबी सिंह, अनीता चौरसिया समेत दर्जनों महिलाओं और बुजुर्गों ने बताया कि सड़क की दुर्दशा से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का निकलना खतरे से खाली नहीं है। अगर जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading