पांच साल की बच्ची से दरिंदगी- आरोपी बुज़ुर्ग गिरफ्तार

  • ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर सौंपा पुलिस के हवाले, इलाके में भारी तनाव

  • मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में जारी है इलाज

  • 60 वर्षीय व्यक्ति की शर्मनाक हरकत से दहला गांव, आरोपी पर सख्त धाराओं में केस दर्ज

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)।
लोनी कटरा थाना क्षेत्र के लादाई का पुरवा गांव से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने 5 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पहले त्रिवेदीगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे तुरंत बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची का इलाज जारी है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी को सख्त सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading