बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी का आरोप

पटना।
बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर कल वोटिंग होनी है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाकर सियासी हलचल तेज कर दी है। राहुल ने कहा कि राज्य में ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत वोटर लिस्ट से लाखों नाम काटे जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और भाजपा पर लोकतंत्र कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने मंच पर बिहार के पांच वोटरों को बुलाया, जिन्होंने दावा किया कि उनके नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं

राहुल का आरोप – “हरियाणा की तरह बिहार में भी हो रही वोट चोरी”

राहुल गांधी ने करीब 1 घंटे 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए गए थे, अब वही पैटर्न बिहार में अपनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा —

हरियाणा CM की ‘व्यवस्था’ वाली बाइट पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का वीडियो दिखाया।
उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर 2024, यानी हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों से दो दिन पहले, सैनी ने कहा था —

“भाजपा एकतरफा सरकार बना रही है, हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं, चिंता मत करें।”“चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है ताकि विपक्ष तैयारी न कर सके और लोकतंत्र को मारा जा सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button