बिना योजना, बिना बजट… अम्बेडकरनगर में हो रहा रहस्यमयी ‘विकास’

  • बिना स्वीकृति और रिकॉर्ड के हो रहे निर्माण कार्यों से प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल
  • मछलीगांव में पहले से बनी एप्रोच रोड के लिए बाद में जारी किया गया टेंडर
  • मूसेपुर कला में बिना योजना और बजट के 237 मीटर खड़ंजा बिछाया गया

अम्बेडकरनगर। जिले में इन दिनों विकास कार्यों का ऐसा स्वरूप सामने आ रहा है जो प्रशासनिक व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। गांवों में बिना किसी स्वीकृत योजना के सड़कें बन रही हैं, खड़ंजे बिछ रहे हैं और एप्रोच रोड तैयार हो रहे हैं। लेकिन इन कार्यों का कोई दस्तावेज़ी अस्तित्व नहीं है। न फाइल में नाम, न बजट का प्रावधान और न ही संबंधित विभागों के पास कोई रिकॉर्ड।

तीन ऐसे मामले सामने आए हैं जहां निर्माण कार्य ज़मीन पर पूरा हो चुका है, मगर कागज़ों में उसका कोई अता-पता नहीं। शिकायतों के बाद जांचें हुईं, गड़बड़ी की पुष्टि भी हुई, लेकिन कार्य किसने कराया, यह आज तक रहस्य बना हुआ है। अधिकांश मामलों में जांच अधिकारियों ने आंख मूंदते हुए इसे ‘श्रमदान’ घोषित कर दिया।

मामला एक: मछलीगांव की ‘पूर्व-निर्मित’ एप्रोच रोड
जलालपुर तहसील क्षेत्र के मछलीगांव में एक पुलिया के एप्रोच रोड निर्माण के लिए जिला पंचायत की ओर से 29 मई को टेंडर जारी हुआ। लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर खुलासा हुआ कि यह एप्रोच रोड पहले ही बन चुका था।
शासन की जांच टीम पहुंची। जिला पंचायत ने भी अखबारों में विज्ञप्ति प्रकाशित कर यह स्वीकार किया कि उक्त कार्य पहले से पूर्ण था। टेंडर निरस्त हुआ, मगर यह स्पष्ट नहीं किया गया कि निर्माण कार्य आखिर किसने कराया। शासन से लेकर स्थानीय प्रशासन तक इस सवाल पर चुप्पी साधे है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading