यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार दुर्घटना, भाजपा नेता समेत 13 की जलकर मौत

मथुरा एक्सप्रेस-वे पर 8 बसें और 3 कारें टकराईं

भाजपा नेता समेत 13 लोगों की जलकर मौत, 70 घायल

डीएनए टेस्ट से शवों की पहचान की जाएगी

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के चलते मंगलवार सुबह 8 बसों और 3 कारों की भीषण टक्कर हुई। टक्कर के बाद कई बसों में आग लग गई। हादसे में भाजपा नेता समेत 13 लोगों की जलकर मौत हो गई है। 70 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बसों में कटे हुए अंग भी मिले हैं, जिनकी पहचान डीएनए टेस्ट से की जाएगी।

हादसा कहां हुआ
हादसा थाना बलदेव क्षेत्र, माइलस्टोन 127 पर हुआ। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF के 50 जवान और 9 थानों की टीम ने 6 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। हादसे के चलते एक्सप्रेस-वे पर 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ADM प्रशासन अमरेश जांच का नेतृत्व करेंगे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाया हादसे का भयावह दृश्य
प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने बताया, “टक्कर के बाद ऐसा लगा जैसे बम फटा हो। लोग बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूद रहे थे। थोड़ी देर में बसें जलकर राख हो गईं। हमने बस से 8–9 लाशें निकालीं।”

घायलों का इलाज
घायलों को 11 एम्बुलेंस से मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button