अग्निवीर भर्ती में दमखम दिखाए अभ्यर्थी

वाराणसी। रणबांकुरे मैदान पर सोमवार को अग्निवीर भर्ती के तीसरे दिन 866 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से महज 349 अभ्यर्थी दौड़ और फिजिकल टेस्ट में सफल रहे। सेना ने टेक्निकल पद के लिए कुल 1052 अभ्यर्थियों को बुलाया था।

भर्ती के पहले चरण में शनिवार को लिपिक और ट्रेडमैन पदों के लिए 1028 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 395 ही सफल हुए। भर्ती में आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और वाराणसी के उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं।

तेज रूटीन के तहत 11 से 21 नवंबर तक जनरल ड्यूटी (जीडी) पदों की भर्ती होगी। भर्ती निदेशक कर्नल शैलेष कुमार ने बताया कि हर जिले के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं।

इस भर्ती अभियान का संचालन पहली बार महिला सैन्य अधिकारी कर्नल रेशमा शरीन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सेना में सफलता अनुशासन, समर्पण और मेहनत से मिलती है और लिंग कोई बाधा नहीं है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *