डीजे बजाने पर बवाल- दोनों पक्षों में चली लाठियां

  • डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

  • विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठियां चलीं

  • महिला समेत कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

अम्बेडकरनगर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के बलया जगदीशपुर और पहाड़पुर (मोहि‌द्दीनपुर) गांवों के बीच मंगलवार शाम डीजे बजाने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है।

पहले पक्ष के सोनू ने बताया कि विपक्षीगण लालजी, मिश्रीलाल और जगजीवन ने उनके घर पहुंचकर पूनम, रामतीरथ और अनारा को पीटकर घायल कर दिया। पूनम को सिर में गंभीर चोट आई है।

वहीं, दूसरे पक्ष के मिश्रीलाल ने सोनू और अजय पर हमला करने और उनके परिजन फूलचंद व शिवपूजन को पीटने का आरोप लगाया। दोनों ओर से जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading