“चौहान समाज का शक्ति प्रदर्शन”

  • ब्रजेश पाठक बोले: सपा सरकार में गुंडे-बदमाश बेखौफ घूमते थे
  • चौहान समाज को एकजुट करने में दारा सिंह की अहम भूमिका
  • केशव मौर्य ने कहा- सपा की फर्जी पीडीए की धज्जियां उड़ाएंगे

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित “संकल्प दिवस” कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पर तीखे हमले किए। यह कार्यक्रम कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर चौहान समाज द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में चौहान समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को केवल जन्मदिन समारोह तक सीमित न रखते हुए, इसे चौहान समाज की सामाजिक और राजनीतिक ताकत के प्रदर्शन के रूप में देखा गया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंच से कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। सपा सरकार में जहां अपराधी बंदूकें लेकर घूमते थे, आज वही अपराधी तख्ती लटकाकर थानों में खड़े हैं कि हमें जेल में डाल दो, हम अपराध नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा के गुंडों की आज हालत ऐसी हो गई है कि उनकी ‘लुप-लुप’ हो रही है।

सपा सरकार में बहन-बेटियों की इज्जत से होता था खिलवाड़: पाठक

ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी। गुंडे, माफिया खुलेआम जमीनों पर कब्जा करते थे और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती थी। उन्होंने कहा कि आज किसी माफिया की हिम्मत नहीं कि वह किसी की जमीन या इज्जत पर बुरी नजर डाले। बीजेपी सरकार में सुरक्षा और विकास दोनों मजबूत हुए हैं।

समाजवादी पार्टी ने पिछड़ों और दलितों के साथ किया अन्याय: केशव मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2012 से 2017 तक सपा की सरकार थी, लेकिन तब पिछड़े, दलित और गरीब समाज को कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सपा अब ‘पीडीए’ की बात करती है, लेकिन सच्चाई यह है कि इस वर्ग के सबसे अधिक शोषण समाजवादी सरकार में हुए। उन्होंने कहा, “हम 2027 में फिर 2017 को दोहराएंगे। फर्जी पीडीए की धज्जियां उड़ाएंगे।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading