मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला: 2616 लाभार्थियों को मिला उपचार

अम्बेडकरनगर: रविवार को जनपद अम्बेडकरनगर के 31 ग्रामीण और 5 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं और जनसुविधाओं का व्यापक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के निर्देशानुसार जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारीयों ने किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार शैवाल के नेतृत्व में रसूलपुर, बाकरगंज और बडेपुर पीएचसी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अशरफपुर बरवां, अरियौना और औरंगनगर में मेले का निरीक्षण किया गया। मेले में नोडल अधिकारी डॉ. गौतम कुमार मिश्र ने जनपद स्तरीय समन्वय सुनिश्चित किया।

पीएचसी मालीपुर और बडेपुर का निरीक्षण डॉ. जय प्रकाश, अधीक्षक सीएचसी जलालपुर और अनिल कुमार त्रिपाठी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने किया। वहीं पीएचसी नसीरपुर में डॉ. अंकुश वर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी कटेहरी, नगरीय पीएचसी मोहसिनपुर में प्रीतम विक्रम, डीसीपीएम एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, पीएचसी नेवादा में बीपीएम अकबरपुर पवन कुमार, पीएचसी ताराखुर्द में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष राय और बीपीएचसी रामनगर में बीसीपीएम लल्लन प्रसाद ने निरीक्षण किया।

मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता

मेले में कुल 2616 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 1043 पुरुष, 1325 महिलाएं और 248 बच्चों को औषधि उपचार प्रदान किया गया। इसके अलावा कुल 26 गर्भवती महिलाओं की जांच भी की गई।

उच्चतम स्तर पर जांच और औषधि वितरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी पीएचसी और नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहे। आवश्यक दवाओं और जांच उपकरणों की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *