CJI बीआर गवई ने बॉम्बे हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग की नींव रखी

मुंबई। भारत के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने बुधवार को बांद्रा में बॉम्बे हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग की नींव रखी। इस अवसर पर CJI ने कहा कि कोर्ट की बिल्डिंग न्याय का मंदिर होनी चाहिए, न कि सेवन स्टार होटल, और जज अब कोई भगवान नहीं हैं, बल्कि आम नागरिकों की सेवा के लिए हैं।

गवई ने बताया कि नया भवन शाही ढांचे जैसा नहीं बल्कि संविधान के मूल्यों के अनुसार तैयार किया जाएगा। उन्होंने फिजूलखर्ची से बचने की भी सलाह दी।

आखिरी महाराष्ट्र दौरा

CJI गवई का यह महाराष्ट्र का आखिरी दौरा था। वह 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं, और उनके स्थान पर जस्टिस सूर्यकांत अगले CJI होंगे।

गवई ने बताया कि शुरुआत में वे शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने हिस्सा लेने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जब नया भवन बनकर तैयार होगा, यह मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर सबसे प्रतिष्ठित संरचना होगी।

भवन और खर्च

  • नया परिसर 50 लाख वर्ग फुट में फैलेगा।
  • प्रोजेक्ट पर 4,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होंगे।
  • भूमि का विवरण: 15 एकड़ पहले ही ट्रांसफर, बाकी 15 एकड़ मार्च 2026 तक सौंप दी जाएगी

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। शिंदे ने कहा कि यह आगामी परिसर एक प्रतिष्ठित इमारत होगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *