लगातार दूसरे दिन भी नहीं बरसे बादल- उमस और ने बढ़ाई बेचैनी

  • रविवार को भी नहीं बरसी बारिश, गर्मी और उमस ने किया बेहाल
  • बाजारों, सड़कों और मैदानों में पसरा रहा सन्नाटा
  • खेतों में नमी की कमी, खरीफ की बुवाई पर संकट के बादल

अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को भी मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहा। शनिवार की तरह रविवार को भी बरसात की एक भी बूंद नहीं गिरी। तेज धूप और भारी उमस ने लोगों को पूरे दिन परेशान किए रखा। लगातार दूसरे दिन बारिश न होने से तापमान में और वृद्धि देखी गई। तेज धूप के साथ चिपचिपी उमस ने ऐसा माहौल बना दिया जिसमें कुछ ही देर बाहर रुकना मुश्किल हो गया। पंखे और कूलर चलने के बावजूद राहत नहीं मिल पाई। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।आमतौर पर रविवार को बाजारों और गलियों में हलचल रहती है, लेकिन इस बार हालात अलग दिखे।रविवार की छुट्टी के बावजूद बच्चों ने दिनभर घर के अंदर ही गुजारा। बाहर निकलने की न तो हिम्मत थी और न ही मौसम ने मौका दिया। दोपहर में खेल के मैदान खाली पड़े रहे। शाम को कुछ बच्चे बाहर निकले भी, लेकिन गर्मी का असर खत्म नहीं हुआ था, जिससे वे भी जल्दी लौट आए।
बारिश लगातार न होने से खेती पर असर पड़ना शुरू हो गया है। खेतों में नमी की कमी साफ दिख रही है। जिन जगहों पर हल चला दिया गया था, वहां बुवाई का कार्य रुक गया है। किसानों ने बताया कि यदि दो-तीन दिन और बारिश नहीं हुई, तो खरीफ फसल की बुवाई की समय-सीमा पर असर पड़ सकता है। खेतों में कामकाज लगभग बंद है और किसान केवल आसमान की ओर देख रहे हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading