सीएम से सम्मानित चाट विक्रेता आज भीख मांगने को मजबूर

  • वाराणसी के राजू शर्मा का ठेला पुलिस ने हटाया
  • सीएम योगी, पीएम मोदी और राष्ट्रपति तक खा चुके हैं राजू की टमाटर चाट
  • ठेला लगाने पर जेल की धमकी, मजबूरी में मांग रहे भीख

वाराणसी। एक वक्त जिनकी चाट का स्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच चुका था, आज वही राजू शर्मा अपने परिवार के साथ मैदागिन में भीख मांगते नजर आए। वजह – पुलिस ने उनका ठेला हटा दिया, और चेतावनी दी कि दोबारा लगाने पर 6 महीने की जेल हो सकती है।

राजू शर्मा, जो कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 21 हजार रुपये का सम्मान पा चुके हैं, आज सड़कों पर पेट पालने को मजबूर हैं। वे कहते हैं कि टमाटर चाट का ठेला ही उनकी रोजी-रोटी का सहारा था, जिसे प्रशासन ने बिना विकल्प दिए हटा दिया।

राजू बोले – “या ठेला लगाऊं, या जेल जाऊं, या भीख मांगूं”

वाराणसी के टाउनहॉल गेट पर टमाटर चाट का ठेला लगाने वाले राजू अब परिवार के साथ भीख मांगते नजर आए। जब लोगों ने उन्हें इस हाल में देखा तो हैरानी जताई। राजू ने भावुक होते हुए कहा –

“पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मेरा ठेला हटाया गया। कहा गया कि अगर दोबारा लगाया तो जेल भेज देंगे। अब या तो ठेला लगाऊं, या जेल जाऊं, या भीख मांगूं। मजबूरी में भीख मांग रहा हूं।”

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक खा चुके राजू की चाट

राजू ने बताया कि उनकी चाट का स्वाद राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री निवास तक पहुंचा है। सीएम योगी ने भी उनकी तारीफ की थी। वे पटरी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष भी हैं। फिर भी स्थानीय प्रशासन की सख्ती के आगे लाचार हैं।

उन्होंने बताया –

“मैंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को टमाटर चाट खिलाई है, सबको पसंद आई। मेरी मेहनत पर मुख्यमंत्री ने मुझे सम्मानित किया। अब उसी सरकार में मेरा ठेला हटाया गया।”

तस्वीरों के साथ मांग रहे भीख, कहा – “यही हमारे भगवान”

राजू और उनके परिवार ने जब भीख मांगी तो पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरें भी साथ रखीं। उन्होंने कहा –

“इन नेताओं ने हमें सम्मान दिया, रोजी-रोटी दी। इसलिए यही हमारे भगवान हैं। लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि भीख मांगनी पड़ रही है।”

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading