लखनऊ में भेड़ों की मौत पर CM ने संज्ञान लिया, मुआवजा और जांच के निर्देश

लखनऊ। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास भेड़ों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया। मृत भेड़ के मालिकों को 10,000 रुपए प्रति भेड़ के हिसाब से मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।

मंगलवार को IIM रोड स्थित घैला में बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत और बीमार होने की शिकायत घैला चौकी पर दी गई थी। भेड़ मालिक प्रदीप कुमार और विजय पाल ने बताया कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के दिन बांटे गए लंच बॉक्स का बचा खाना भेड़ों ने खा लिया, जिससे उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई।

मौके पर एसडीएम सदर मनोज सिंह, पुलिस प्रशासन और 30 डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। इलाज के दौरान लगभग 70 भेड़ रिकवर हुईं, जबकि 70 भेड़ मौके पर मृत पाई गईं। भेड़ पालने वाले प्रदीप कुमार का दावा है कि 170 भेड़ें मारी गईं।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सचान ने बताया कि मृत भेड़ों का पोस्टमॉर्टम कर नमूने लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *