जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की फरियादें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। सुबह से शुरू हुए इस कार्यक्रम में 50 से अधिक फरियादी पहुंचे थे।दिव्यांग को इलेक्ट्रॉनिक वॉकिंग स्टिक

गाजीपुर से आए दिव्यांग उधम यादव ने सीएम को पेंशन बढ़ाने, आयुष्मान कार्ड, हैंडपंप और आवास दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने अफसरों को आवश्यक निर्देश देने के साथ उन्हें इलेक्ट्रॉनिक वॉकिंग स्टिक भी भेंट की। स्टिक पाकर उधम यादव का चेहरा खिल उठा।

बीमार महिला को मिला इलाज का भरोसा

जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने वाली महिलाओं से भी सीएम मिले। मंजू देवी त्रिपाठी ने अपोलो अस्पताल में चल रहे इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई। इस पर सीएम ने कहा,
“आप अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भेजवाएं, खर्च की चिंता सरकार करेगी।”

जमीन विवाद पर कड़ा निर्देश

जनता दर्शन में सबसे अधिक मामले जमीन विवाद से जुड़े रहे। प्रयागराज से आए एक सीआरपीएफ जवान ने अपनी पीड़ा रखी। वहीं शामली से आई महिला ने बताया कि उनके पति असम में तैनात हैं और प्रयागराज में खरीदी गई जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा। सीएम ने इन मामलों में संबंधित प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करने का आदेश दिया।

बच्चों को दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में फरियादियों के साथ आए बच्चों को सीएम योगी ने चॉकलेट-टॉफी दी। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा और उनके सिर पर हाथ फेरकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों को सख्त हिदायत

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आमजन से शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading