पीएम मोदी के दौरे से पहले काशी पहुंचे सीएम योगी

  • पीएम मोदी की जनसभा से पहले सीएम योगी का वाराणसी दौरा

  • मेहंदीगंज-हरपुर में सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • गुरुधाम स्थित श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री

वाराणसी ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 अप्रैल को काशी आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जनसभा स्थल मेहंदीगंज-हरपुर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखेंगे

मुख्यमंत्री योगी अपने दौरे के दौरान गुरुधाम स्थित श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा वे उन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे, जिनका प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं।

2250 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण संभव

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान लगभग 2250 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें एयरपोर्ट विस्तार, रेलवे परियोजनाएं, नगर निगम विकास कार्य, सेतु निर्माण, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

काशी विश्वनाथ और काल भैरव के करेंगे दर्शन

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading