जनता दरबार में मासूम अनाबी की फरियाद पर मुस्कराए सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में सोमवार को एक भावुक और दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला, जब एक मासूम बच्ची अपनी मां के साथ स्कूल में दाखिले की गुहार लेकर पहुंची। बच्ची के मासूम अंदाज और आत्मविश्वास ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींच लिया।

बच्ची ने सीएम योगी से कहा, “मेरा एडमिशन करा दीजिए।” यह सुनकर मुख्यमंत्री मुस्करा उठे। उन्होंने प्यार से पूछा कि किस कक्षा में दाखिला चाहिए। इस पर बच्ची ने जवाब दिया, “नर्सरी में, सर।”

मुख्यमंत्री ने आगे पूछा कि क्या वह रोज स्कूल जाएगी, जिस पर बच्ची ने तुरंत “हां” में जवाब दिया। इसके बाद बच्ची ने A, B, C, D पढ़कर सुनाया और एक कविता भी सुनाई—
“हम शेर बच्चे, शेर बच्चे, शेर बच्चे हैं,
हम छोटे हैं तो क्या हुआ, हम दिल के सच्चे हैं।”

बच्ची की मासूम प्रस्तुति से खुश होकर सीएम योगी ने उसकी तारीफ की और कहा, “बहुत अच्छे।” इसके बाद उन्होंने बच्ची को चॉकलेट दी और वहां मौजूद अधिकारियों को तुरंत उसका एडमिशन कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button