5 अगस्त को CM योगी करेंगे ‘अटल पुरम’ टाउनशिप की लॉन्चिंग

  • CM योगी 5 अगस्त को सुबह 11:30 से दोपहर 2:30 तक रहेंगे आगरा में
  • अटल पुरम टाउनशिप की लॉन्चिंग, मंडलीय समीक्षा बैठक भी करेंगे
  • लोक निर्माण, मेट्रो, नगर निगम और पर्यटन योजनाओं की होगी समीक्षा

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को आगरा दौरे पर रहेंगे, जहां वे आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की बहुप्रतीक्षित अटल पुरम आवासीय योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा बैठक में कई विभागों की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। उनका यह दौरा लगभग तीन घंटे का होगा।

विभागों ने शुरू की तैयारी, DM ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पर्यटन, सेतु निगम और मेट्रो परियोजनाओं से संबंधित प्रगति की समीक्षा करेंगे। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने फाइलें व प्रेजेंटेशन तैयार रखें।

बारिश बनी चुनौती, जलभराव पर नगर निगम अलर्ट
लगातार हो रही बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। एयरपोर्ट से मंडलायुक्त कार्यालय तक पहुंचने वाले मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हाल ही में तेज बारिश के दौरान स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि कुछ स्थानों पर नाव चलाने की नौबत आ गई थी। ऐसे में नगर निगम ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है ताकि मुख्यमंत्री का काफिला किसी परेशानी में न पड़े।

138 हेक्टेयर में बस रही ‘अटल पुरम’ टाउनशिप
ADA द्वारा ग्वालियर रोड स्थित ककुआ-भांडई क्षेत्र में 138 हेक्टेयर भूमि पर ‘अटल पुरम’ नामक आवासीय योजना विकसित की जा रही है। यह योजना तीन चरणों में पूरी होगी। ADA अधिकारी लंबे समय से इस योजना की लॉन्चिंग के लिए मुख्यमंत्री से समय मांग रहे थे। अब 5 अगस्त को इस बहुप्रतीक्षित योजना की शुरुआत होगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading