देशभर में सर्दी और कोहरे का कहर, यूपी-एमपी-राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित

नई दिल्ली। देशभर में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक यूपी, एमपी, राजस्थान समेत 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेज ठंड और घना कोहरा जारी है। आने वाले दो दिनों में ठंड और कोहरा और बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश: घना कोहरा और विजिबिलिटी जीरो

  • यूपी के कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या समेत 27 जिलों में घना कोहरा छाया।
  • कई जगहों पर विजिबिलिटी लगभग जीरो रही।
  • प्रयागराज और देवरिया समेत रेलवे स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
  • गोरखपुर समेत कई एयरपोर्ट्स पर 5 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।

मध्य प्रदेश: न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा

  • प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10° सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
  • पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना, जहां न्यूनतम तापमान 3.6° सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान: उत्तरी ठंडी हवाओं से और बढ़ी ठंड

  • वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी।
  • 4 शहरों में न्यूनतम तापमान 5° सेल्सियस और 21 शहरों में 10° सेल्सियस से नीचे रहा।
  • माउंट आबू: 1.0° सेल्सियस, फतेहपुर: 1.6° सेल्सियस, नागौर: 1.8° सेल्सियस

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *