अकबरपुर में संचारी रोग नियंत्रण और कचरा पृथक्करण अभियान तेज़

अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बुधवार को वार्ड शिवबाबा और वार्ड सिझौली में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान की निगरानी अवर अभियंता जलकल शैलेंद्र सिंह एवं अवर अभियंता निर्माण मालविका सिंह द्वारा की गई।

अभियान के तहत इन वार्डों में मैला थियोन और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, एंटी लार्वा स्प्रे एवं फॉगिंग कराई गई। नालियों की सफाई, घास की कटिंग और जलजमाव वाले स्थानों की विशेष साफ-सफाई कराकर वहां कीटनाशक दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित किया गया।

दीवारों पर चस्पा किए गए पंपलेट, वार्डवासियों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

संचारी रोगों के प्रति लोगों को सजग करने के उद्देश्य से दीवारों पर जगह-जगह जागरूकता पंपलेट भी चिपकाए गए। इन पंपलेट्स में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे रोगों से बचाव के उपाय और लक्षणों की जानकारी दी गई।

डोर-टू-डोर कचरा पृथक्करण अभियान भी रहा केंद्र में

साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा डोर-टू-डोर गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण हेतु भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें मॉडर्न ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एवं नगर पालिका की IEC और स्वच्छ भारत मिशन टीम ने भाग लिया।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव की देखरेख में वार्डों में ऐसे घर चिन्हित किए गए जहाँ से अभी तक पृथक कचरा नहीं प्राप्त हो रहा था। टीम ने घरों पर जाकर नागरिकों को प्रशिक्षण दिया और स्टिकर वितरित किए जिनमें कचरा पृथक्करण की विधि और इसके लाभों की संपूर्ण जानकारी दी गई।

लोग हुए जागरूक, कंपोस्टिंग को लेकर भी दिखा उत्साह

अभियान के अंतर्गत कई घरों में लोगों ने कचरे का पृथक्करण शुरू कर दिया है। साथ ही, किचन वेस्ट से कंपोस्टिंग के लिए भी लोग जागरूक हो रहे हैं। नगर पालिका द्वारा इस अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading