संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

अंबेडकरनगर। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक रहने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली और प्रचार वाहनों को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई।

30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा। वहीं दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।

इन अभियानों में स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज और शिक्षा विभाग मिलकर काम करेंगे।

घर-घर सर्वे और साफ-सफाई पर जोर

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान घर-घर सर्वेक्षण कराया जाए। जलभराव की समस्या दूर की जाए और नियमित फॉगिंग व एंटी-लार्वा छिड़काव कराया जाए।

साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार गतिविधियां चलाने पर जोर दिया गया।

लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं जांच

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें और कहीं पानी जमा न होने दें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और मच्छरों से बचाव करें।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निकाय के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अभियान से जुड़े अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Related Posts

तमसा तट पर भागवत कथा में गजेन्द्र प्रसंग का वर्णन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्थित तमसा तट प्रांगण में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस मंगलवार को कथा व्यास साध्वी भाग्यश्री भारती ने गजेन्द्र प्रसंग का विस्तार…

Continue reading
जहांगीरगंज के सिंहपुर माधवनगर में सड़क और जलनिकासी की समस्या

अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित सिंहपुर माधवनगर मोहल्ले में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब बनी हुई है। मोहल्ले की सड़कों की हालत खराब है और जल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *