
- वार्ड 11 गांधीनगर और वार्ड 12 अमरौला में चलाया गया विशेष अभियान
- नालों की सफाई, फॉगिंग और दवा छिड़काव के साथ संचारी रोग नियंत्रण
- प्लास्टिक उन्मूलन के तहत नागरिकों को दी गई जागरूकता और शपथ
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा रविवार को संचारी रोग नियंत्रण और प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत वार्ड नंबर 11 गांधीनगर और वार्ड नंबर 12 अमरौला में विशेष सफाई एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नालों की सफाई से लेकर फॉगिंग तक और प्लास्टिक से मुक्ति की शपथ तक, अभियान में हर पहलू को प्राथमिकता के साथ लागू किया गया।
नालों की सफाई से लेकर दवाओं के छिड़काव तक पूरी तैयारी
संचारी रोग अभियान के अंतर्गत नगर पालिका की टीम ने दोनों वार्डों में नालों की सफाई, घास कटिंग, एंटी लार्वा स्प्रे, मैलाथियॉन, ब्लीचिंग पाउडर और चूना का छिड़काव कराया। इसके अलावा फॉगिंग मशीनों के माध्यम से मच्छरनाशक दवा का छिड़काव भी किया गया ताकि डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों से बचाव सुनिश्चित हो सके।
प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता, थैलों को लेकर ली गई शपथ
अभियान के दूसरे हिस्से में प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान 6.0 के अंतर्गत स्थानीय नागरिकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। ईओ बीना सिंह के निर्देश पर नगर कर्मियों ने वार्डवासियों को कपड़े व कागज से बने थैलों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया और सभी से प्लास्टिक का बहिष्कार करने की सामूहिक शपथ भी दिलाई।
अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने अभियान को बताया प्राथमिकता








