“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को लेकर कांग्रेस आक्रामक

  • संगठन सृजन अभियान की समीक्षा, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा
  • प्रदेश में अपराधियों के हौसले और पीड़ितों की आवाज दबाने के आरोप
  • हस्ताक्षर शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया

अम्बेडकरनगर। कांग्रेस पार्टी ने “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जनपद के अकबरपुर स्थित पुरानी तहसील पर इस अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जोनल प्रभारी राधवेंद प्रताप सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या और वोट की चोरी के खिलाफ पार्टी की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी।

राहुल गांधी के बयान का दिया हवाला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राधवेंद प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए गए सवालों को जनता के बीच ले जाएगी। उन्होंने कहा कि जब जनमत को छीनकर सरकार बनाई जाती है तो यह लोकतंत्र पर सीधा प्रहार होता है।

फतेहपुर कांड और गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी

उन्होंने कहा कि फतेहपुर में वाल्मीकि समाज के युवक की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इस घटना को लेकर अम्बेडकरनगर के शहजादपुर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजनों का सत्याग्रह लगातार जारी है।

सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा जब तक रिहाई नहीं

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जब तक प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को रिहा नहीं किया जाता, तब तक सत्याग्रह वापस नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सदैव मुखर रही है और आगे भी रहेगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading