मोदी सरकार के 11 साल पर कांग्रेस का हमला

  • खड़गे ने कहा- मोदी सबसे झूठ बोलने वाले प्रधानमंत्री
  • 33 गलतियों की लिस्ट का किया दावा
  • राहुल बोले- रेल हादसे में दिखा देश का असली हाल

नई दिल्ली। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर जहां केंद्र सरकार ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के दावे किए हैं, वहीं कांग्रेस ने इस मौके पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। खड़गे ने यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक के सबसे झूठ बोलने वाले नेता हैं।

खड़गे बोले- 33 गलतियां की, कभी नहीं मानी जिम्मेदारी

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बुधवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33 बड़ी गलतियां की हैं। उन्होंने कहा, “मैं 65 साल से राजनीति में हूं, लेकिन मोदी जैसा झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री नहीं देखा। वे न तो सवालों का जवाब देते हैं और न ही अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं।”

संविधान को कुचला गया, नफरत फैलाई गई: खड़गे

इससे पहले 9 जून को भी खड़गे ने मोदी सरकार की सालगिरह पर सोशल मीडिया पर लिखा था कि पिछले 11 वर्षों में भारतीय लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक ताने-बाने को मोदी सरकार ने गहरा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने लिखा, “मोदी सरकार ने संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही रगड़ी है।”

राहुल गांधी का हमला: ‘2025 छोड़कर 2047 के सपने दिखा रही है सरकार’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार की 11वीं वर्षगांठ पर सरकार की आलोचना की। महाराष्ट्र के मुंब्रा में हुए रेल हादसे का हवाला देते हुए राहुल ने कहा, “जब सरकार 11 साल की सेवा का जश्न मना रही थी, उसी समय मुंबई से दुखद तस्वीरें आईं। रेल हादसे में कई लोगों की जान गई।”

राहुल ने आगे लिखा, “भारतीय रेल करोड़ों की जिंदगी की रीढ़ है, लेकिन आज यह असुरक्षा, भीड़ और अव्यवस्था की प्रतीक बन गई है। न जवाबदेही है, न बदलाव, सिर्फ प्रचार है।”

9 जून को मुंबई में रेल हादसा, 4 की मौत

गौरतलब है कि 9 जून को मुंबई के मुंब्रा स्टेशन के पास दो लोकल ट्रेनों के आमने-सामने से गुजरने के दौरान 10 यात्री ट्रेन से गिर पड़े। इनमें से 4 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। रेलवे के मुताबिक, यात्री संभवतः फुटबोर्ड से लटके हुए थे और विपरीत दिशा से गुजरती ट्रेनों के बैग टकरा जाने से यह हादसा हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 11 साल सेवा और समर्पण के

वहीं पीएम मोदी ने सरकार के 11 साल पूरे होने पर NaMo ऐप पर एक सर्वे जारी करते हुए कहा, “हमारी सरकार का हर फैसला जनकल्याण को समर्पित है। हमने गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।”

उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “आपके विचार हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। NaMo ऐप पर सर्वे में हिस्सा लें और बताएं कि आप भारत की विकास यात्रा को कैसे देखते हैं।” उन्होंने इस पोस्ट में #11YearsOfSeva हैशटैग का उपयोग किया।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading