सीतापुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सीतापुर में भाजपा और केंद्र सरकार पर किया हमला

जनगणना, आर्थिक सर्वे और संविधान की भावना पर उठाए सवाल

सीतापुर। रेउसा विकासखंड में आयोजित कांग्रेस के संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में सहारनपुर से आए सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। इमरान मसूद वंदे भारत एक्सप्रेस से सीतापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और मीडिया से बातचीत की।

सांसद ने जनगणना में जाति कॉलम और आर्थिक सर्वे को लेकर कहा कि जाति जनगणना की मांग सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उठाई थी। इसका उद्देश्य शोषित और वंचित वर्गों को उनका हक दिलाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनगणना में आर्थिक सर्वे शामिल नहीं कर रही, जो सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए इमरान मसूद ने कहा, “भाजपा लगातार नफरत फैलाने वाले नए-नए विधेयक ला रही है। उनका काम समाज को बांटना है—जाति, धर्म या क्षेत्रवाद के नाम पर।” उन्होंने मौजूदा नीतियों को देश की एकता और संविधान की भावना के खिलाफ बताया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि अब शंकराचार्य को यह साबित करना होगा कि वे वास्तव में शंकराचार्य हैं।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *