मध्य प्रदेश BJP मंत्री विजय शाह की टिप्पणी पर कांग्रेस का जोरदार विरोध

  • कांग्रेस ने इसे महिला सम्मान और देश की एकता पर हमला बताया
  • यूपी के 75 जिलों में कांग्रेस प्रदर्शन का नेतृत्व करेगी
  • कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की

लखनऊ। कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश BJP सरकार के मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी ने राजनीति में आग लगा दी है। कांग्रेस ने इसे देश की एकता और महिला सम्मान पर हमला बताया है और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे, जबकि यूपी के 75 जिलों में जिला एवं महानगर अध्यक्ष दोपहर 2 बजे प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। पुलिस प्रशासन ने भी इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि विजय शाह के बयान से भाजपा की दोहरी नीति और घिनौनी सोच उजागर हुई है। उन्होंने कहा, “कर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान से न केवल नारीशक्ति बल्कि देश की सेना और एकता को भी चोट पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुरंत मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए या उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। अन्यथा इसे उनकी मूक सहमति माना जाएगा।”

कांग्रेस ने इस बयान को भाजपा और संघ की महिला विरोधी और नफरत फैलाने वाली सोच का उदाहरण बताया है। पार्टी ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading