कांग्रेस शनिवार को देशभर में मनाएगी ‘किसान विजय दिवस’

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कृषि संबंधी तीनों कानूनों को निरस्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को किसानों की जीत बताते हुए कहा कि इस आंदोलन को सफल बनाने में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसलिए पार्टी शनिवार को देशभर में ‘किसान विजय दिवस’ मनाएगी।

कांग्रेस ने शुक्रवार को यह जारी बयान में कहा कि किसान विजय दिवस के मौके पर पार्टी प्रदेश, जिला और ब्लॉक समितियां रैली और किसान विजय सभाएं आयोजित करेगी और आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की याद में कैंडल मार्च का आयोजन करेगी। युवा कांग्रेस ने भी आज दिल्ली में केंडल मार्च का आयोजन किया।

पार्टी ने कहा कि किसानों के आंदोलन को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष का पूरा समर्थन रहा है। इससे किसान आंदोलन को धार मिली और केंद्र सरकार को किसानों के सत्याग्रह के सामने झुकना पड़ा। किसान विजय दिवस कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही अपने-क्षेत्रों में आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना देंगे।

इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान मजदूरों के नाम एक पत्र लिखा है और कहा है कि यह उनकी ऐतिहासिक जीत है और इसके लिए वह उन्हें बधाई देते हैं। उन्होंने सरकार से 2022 किसानों की आय दोगुनी करने और किसानों के मुद्दे पर सरकार से किसानों के मामले में अहंकार छोड़ने का भी आग्रह किया है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *