गयासपुर में सहकारी सशक्तिकरण अभियान

जलालपुर, अंबेडकरनगर। जनपद के जलालपुर विकास खंड अंतर्गत गयासपुर में रविवार को ‘सहकारी सशक्तिकरण अभियान’ का भव्य आयोजन किया गया। कृभको अयोध्या के क्षेत्रीय अधिकारी पवन पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सहकारी आंदोलन से जोड़ते हुए उन्नत कृषि पद्धतियों, संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा परीक्षण और धरती माता बचाओ अभियान के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।

सहकारी आंदोलन से किसानों को जोड़ने पर जोर

कार्यक्रम में किसानों को सहकारिता के महत्व और उसके लाभों की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय अधिकारी पवन पटेल ने कृभको द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे उर्वरकों, कृषि आदानों और सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरक प्रयोग करने से उत्पादन लागत घटती है और फसल की गुणवत्ता व पैदावार में वृद्धि होती है। उन्होंने किसानों से निःशुल्क मृदा परीक्षण सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कृषि वैज्ञानिकों ने दी तकनीकी जानकारी

कार्यक्रम में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक महेंद्र प्रताप गौतम ने फसलों में लगने वाले प्रमुख रोगों और कीट–पतंगों की पहचान पर प्रकाश डाला। उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से कीट एवं रोग नियंत्रण के उपाय बताए और रसायनों के संतुलित प्रयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
कृषि वैज्ञानिक प्रदीप कुमार ने आम की फसल में लगने वाले रोगों, उनकी रोकथाम, उत्पादन को प्रभावित करने वाले कारकों और जैविक खेती की उपयोगिता पर किसानों को उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य बेहतर होने से फसल उत्पादन लंबे समय तक स्थिर बना रहता है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *