भारत में कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे- गुजरात में 7 नए संक्रमित

  • अहमदाबाद में 7 नए केस, 2 साल की बच्ची भी संक्रमित
  • केरल में सबसे ज्यादा 95 एक्टिव केस
  • सिंगापुर में 28% बढ़े केस, 14,000 संक्रमित

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को 7 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें 2 साल की बच्ची और 72 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

भारत में कुल 257 एक्टिव केस, केरल सबसे प्रभावित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कुल 257 एक्टिव कोविड केस हैं।

  • केरल में सबसे ज्यादा 95 केस

  • तमिलनाडु में 66

  • महाराष्ट्र में 56

  • कर्नाटक में 13 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं।

मुंबई के KEM अस्पताल में सोमवार को दो कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, हालांकि डॉक्टरों ने इसे कोविड के बजाय पुरानी बीमारियों से जोड़कर देखा है। एक मरीज मुंह के कैंसर और दूसरा नेफ्रोटिक सिंड्रोम से पीड़ित था।

एशिया में तेजी से फैल रहा नया वेरिएंट, सिंगापुर में 14,000 केस

सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, चीन और थाईलैंड में कोविड के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है।

केंद्र सरकार ने कहा- हालात नियंत्रण में

भारत सरकार का कहना है कि देश में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है और अभी किसी बड़ी लहर के संकेत नहीं हैं।
1 जनवरी से 19 मई के बीच केवल 257 मामले दर्ज हुए हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ युवाओं में हल्के लक्षणों के केस जरूर मिले हैं, लेकिन वायरस की गंभीरता कम है।

नया वैरिएंट JN1 जिम्मेदार

इस बार संक्रमण के लिए ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट JN1 और इसके सब-वैरिएंट्स LF7 और NB1.8 को जिम्मेदार माना जा रहा है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ये वेरिएंट अभी तक अधिक घातक या तेजी से फैलने वाले साबित नहीं हुए हैं, लेकिन कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर इसका असर हो सकता है।

सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सरकार ने जनता से अपील की है कि वे मास्क पहनें, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और बूस्टर डोज अवश्य लें। साथ ही, अगर किसी को हल्के लक्षण भी नजर आएं तो जांच और आइसोलेशन के निर्देशों का पालन करें।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading