क्या भारतीय सितारे मेट गाला में अपने फैशन से चमत्कारी प्रभाव छोड़ पाए

  • जान्हवी कपूर ने मेट गाला में भारतीय सेलेब्स को ट्रोल करने वालों को दिया कड़ा जवाब
  • मेट गाला 2025- भारतीय सितारों की बढ़ती उपस्थिति पर उठे सवाल
  • गुलामी मानसिकता के खिलाफ जान्हवी कपूर का मजबूत बयान

नई दिल्ली।  बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने मेट गाला 2025 में भारतीय सेलेब्स की उपस्थिति पर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना का कड़ा जवाब दिया है। इस साल मेट गाला में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े भारतीय सेलेब्स ने हिस्सा लिया, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने इनकी मौजूदगी पर तीखे कमेंट्स किए। खासकर, कुछ ने कहा कि यह मेट गाला अब “चांदीवली का मेट गाला” बन गया है, जो भारतीय रंग में रंगा हुआ है।

हालांकि, जान्हवी कपूर, जो इस साल मेट गाला में शामिल नहीं हुईं, ने इंस्टाग्राम पर उन ट्रोल्स को जवाब देते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, “क्या हमें खुश नहीं होना चाहिए कि हमें आखिरकार हमारी सही पहचान मिल रही है, बजाय इसके कि हम ये सोचें कि जब हम अपने लोगों को इस मंच पर देख रहे हैं, तो यह कम आकर्षक लगने लगा है?”

हमारे कपड़े थे सबसे शानदार

जान्हवी ने आगे कहा, “हमारे कपड़े तो सबसे शानदार थे। देखकर हंसी आती है कि हम खुद को ही नीचा दिखाने लगे हैं। जाहिर है, गुलामी वाली मानसिकता अब भी हमारे साथ है।” उन्होंने भारतीय कारीगरों के योगदान को भी सराहा, जिन्हें वर्षों तक बिना क्रेडिट के ग्लोबल मंचों पर दिखाया गया। “हमारे कपड़े, कढ़ाई, वस्त्र, और गहने लिए जाते थे और दूसरे लोग इसे अपनी क्रिएशन के रूप में पेश करते थे। अब, मुझे खुशी है कि हमारे लोग इस काम और विरासत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं,” जान्हवी ने कहा।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading