गोरखपुर में चलती बाइक पर कपल का रोमांस

गोरखपुर। रामगढ़ताल रोड पर चलती बाइक पर रोमांस करते एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक बाइक चला रहा है और उसकी गर्लफ्रेंड बाइक की टंकी पर सामने की तरफ बैठकर उसे गले लगाए हुए है। यह वीडियो सामने आने के बाद गोरखपुर ट्रैफिक पुलिस ने बाइक मालिक पर कार्रवाई करते हुए 2500 रुपये का चालान काटा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि युवक हेलमेट पहने बाइक चला रहा है, जबकि लड़की बाइक की टंकी पर सामने की ओर बैठी है और युवक को कसकर गले लगाए हुए है। वह दोनों हाथों से युवक को पकड़कर बैठी है। यह कपल नौकायन रोड पर बड़े आराम से बाइक चला रहा था, जबकि सड़क किनारे भीड़ लगी हुई थी और लोग परिवार संग सैर कर रहे थे।

लोगों ने जताई नाराजगी

कपल को इस तरह बाइक पर देखकर कई लोग हैरान रह गए। वीडियो में दिखाई देता है कि कई लोग उन्हें घूर रहे हैं, कुछ लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई अभिभावक बच्चों को लेकर वहां से हट गए। लोगों ने इस नजारे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और गोरखपुर ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। बाइक नंबर की जांच कर एमवी एक्ट के तहत अनसेफ तरीके से वाहन चलाने पर 2500 रुपये का चालान काटा गया। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने कहा कि आगे से इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई होगी।

पहले भी वायरल हुआ था ऐसा वीडियो

इससे पहले नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी जून में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था। वहां भी एक कपल चलती बाइक पर स्टंट करते हुए दिखा था। उस मामले में बाइक मालिक पर 53,500 रुपये का चालान लगाया गया था।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading