समर ट्रेनों में भीड़ नहीं, आरामदायक सफर का मौका

  • जुलाई में समर स्पेशल ट्रेनों में हजारों सीटें उपलब्ध
  • गोमतीनगर–बेंगलुरु ट्रेन में AC क्लास में दर्जनों सीटें खाली
  • गोरखपुर–दिल्ली, छपरा–आनंद विहार समेत कई ट्रेनों में सीटें

लखनऊ। यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बार फिर राहत भरी खबर दी है। समर सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा देशभर में चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेनों में जुलाई महीने की कई तारीखों में हजारों सीटें खाली हैं। ये ट्रेनें लखनऊ, गोमतीनगर, बादशाहनगर, बनारस, गोरखपुर, मऊ और छपरा जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ती हैं या इनके रास्ते से होकर गुजरती हैं।

इससे राजधानी क्षेत्र और पूर्वांचल के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए कंफर्म सीट और सीधी कनेक्टिविटी मिल रही है।

गोमतीनगर से बेंगलुरु की ट्रेन में खाली सीटें
गोमतीनगर स्टेशन से बेंगलुरु के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 06530 (गोमतीनगर–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल) में 25 जुलाई 2025 को बड़ी संख्या में सीटें उपलब्ध हैं।

  • प्रथम एसी: 10 सीटें

  • द्वितीय एसी: 42 सीटें

  • तृतीय एसी: 41 सीटें

बेंगलुरु से वापसी में चलने वाली ट्रेन 06529 में 14 जुलाई को:

  • द्वितीय एसी: 33 सीटें

  • तृतीय एसी: 59 सीटें

यह ट्रेन गोमतीनगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए दक्षिण भारत जाने का बेहतरीन विकल्प बन गई है।

अन्य मार्गों पर भी सीटों की उपलब्धता

  • गोरखपुर–नई दिल्ली स्पेशल (04021): 5 और 12 जुलाई को प्रथम एसी से स्लीपर तक सैकड़ों सीटें उपलब्ध

  • छपरा–आनंद विहार स्पेशल (05305): 7, 10 और 14 जुलाई को इकोनॉमी व स्लीपर क्लास में दर्जनों बर्थ खाली

  • अन्य प्रमुख ट्रेनें: अमृतसर–छपरा, छपरा–मऊ, बनारस–हुबली, मऊ–बेलगाम, रक्सौल–दिल्ली, गुवाहाटी–कटरा समेत कई ट्रेनों में भी जुलाई की कई तारीखों में एसी और स्लीपर में सीटें उपलब्ध हैं।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading