पर्यटन और संस्कृति दर्शन का नया केंद्र होगा कर्जन ब्रिज

लखनऊ: उत्तर प्रदेेश की योगी सरकार प्रयागराज में गंगा नदी पर निर्मित 115 साल पुराने कर्जन ब्रिज को पर्यटन के एक नए केंद्र के रूप में विकसित करने जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि योजना के तहत लॉर्ड कर्जन ब्रिज को गंगा गैलरी तथा हेरीटेज पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा। रेलवे ब्रिज पर ग्लास का फर्श लोगों को लुभाएगा तो प्रयागराज की ऐतिहासिकता एवं ऐतिहासिक धरोहर भी प्रदर्शित करेगा। यह परियोजना अर्थ गंगा योजना का हिस्सा होगी, जो भारतीय संस्कृति और धार्मिक पर्यटन पर फोकस करेगी। इसके साथ ही गंगा किनारे के दोनों तरफ विभिन्न प्रकार कारोबार को बढ़ावा भी मिलेगा।

यह भी पढ़े:भ्रूण से शिशु ही नहीं, उसके संस्कार का भी होता है जन्म : मौर्य

[कर्जन ब्रिज निर्माण, इलाहाबाद(प्रयागराज)]। इलाहाबाद (प्रयागराज) में गंगा नदी पर कर्जन ब्रिज। इलाहाबाद(प्रयागराज)-फिजाबाद रेलवे। सी.मई 1905।
बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉर्ड कर्जन ब्रिज को सजाने-संवारने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया है। कार्ययोजना के मुताबिक पर्यटन विभाग द्वारा कर्जन ब्रिज पर गंगा गैलरी स्थापित कराई जाएगी। पुल के दोनों किनारों पर रेलवे की जमीन है, जिसमें श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, टायलेट, टिकट काउन्टर, कैफेटेरिया आदि बनाए जाएंगे। रेलवे पुल पर मां गंगा के उद्भव से लेकर गंगा सागर तक की यात्रा प्रदर्शित होगी। साथ ही प्रयागराज की पौराणिकता, धार्मिकता एवं सांस्कृतिक विरासत को लाइट एंड साउंड के माध्यम से देखने-समझने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े:फिलीपींस में विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी में तीन की मौत, दो घायल

उन्होने बताया कि ब्रिज सौंदर्यीकरण की योजना पूरी हुई तो प्रयागराजवासियों को सुबह की सैर शाम की मस्ती के लिए एक नया ठिकाना भी मिलेगा। यहां पुल के उपरी तल सड़क पर भारतीय व्यंजनों, शिल्प आदि की सचल वाहनों के माध्यम से बिक्री की योजना भी है। इससे पर्यटक 100 साल से अधिक पुराने इस पुल एवं मां गंगा के बारे में महत्व की जानकारी तो पाएंगे ही, स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने रेलवे ब्रिज पर ग्लास का फर्श एवं उसके दोनों ओर रेलिंग बनाने के निर्देश दिए हैं। सेतु एवं सड़क के मध्य स्थान को आकर्षक बनाया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि प्रयागराज आदिकाल से कुम्भ के लिए विश्वविख्यात रहा है, सो पुल पर समुद्र मंथन की घटना को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। सिंचाई विभाग द्वारा गंगा जी के प्रवाह को चैनलाईज किया जाएगा तथा कर्जन ब्रिज से संगम तक फेरी की सुविधा भी होगी।कर्जन ब्रिज को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयागराज प्रशासन एवं रेलवे आपस में समन्वय कर परियोजना को अमली जामा पहनाएंगे। इस दिशा में जल्द ही काम शुरू होने जा रहा है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *