यूनियन बैंक मैनेजर समेत चार गिरफ्तार, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा

  • फर्जी दस्तावेज़ और आईडी हैक कर लोन पास कराने का आरोप
  • लखनऊ में 50 लाख से अधिक नकदी व दस्तावेज़ बरामद
  • साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह पकड़ा है। एसटीएफ ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दस्तावेज़ और बैंक कर्मचारियों की आईडी हैक कर लोन पास कराकर करोड़ों रुपए हड़प चुके थे।

गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड गौरव सिंह (ब्रांच हेड, यूनियन बैंक जानकीपुरम), नावेद हसन, अखिलेश तिवारी और इंद्रजीत सिंह शामिल हैं। आरोपियों ने दर्जनों फर्जी फर्म बनाकर उन्हीं के खातों में लोन की राशि ट्रांसफर कराई।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading