यूपी के कई जिलों में मौतें, सीएम ने मांगी नुकसान की रिपोर्ट

  • फिरोजाबाद, सीतापुर और सिद्धार्थनगर में बिजली गिरने से गई 5 जानें, कई घायल

  • सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को राहत कार्य तेज़ करने और प्रभावितों को मदद देने के दिए निर्देश

  • लखनऊ, वाराणसी समेत कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। बेमौसम बारिश, तेज आंधी, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की जान चली गई। सबसे ज्यादा असर फिरोजाबाद, सिद्धार्थनगर और सीतापुर में देखा गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर तत्काल राहत पहुंचाने और फसल नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

खेत में काम कर रही महिलाएं और किसान बने आसमानी बिजली का शिकार

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में खेत में काम कर रही ललिता देवी (30) की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, जसराना क्षेत्र के चनारी गांव में पदम वीर सिंह (32) की भी इसी कारण मौत हो गई।

सिद्धार्थनगर में बारिश के दौरान घनश्याम (40) नामक श्रमिक की जान गई, जब वह काम पर जा रहा था।
सीतापुर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई—मोछ खुर्द गांव में हरिश्चंद्र (25) और रसूलपुर गांव में दीवार गिरने से कुसुमा देवी (55) की जान गई।

मुख्यमंत्री योगी का सख्त निर्देश:

सभी डीएम करें प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

तुरंत शुरू हो राहत और बचाव अभियान

फसलों के नुकसान का सर्वे कर सरकार को रिपोर्ट दें

किसानों को जल्द मिले मुआवजा

मौसम विभाग की चेतावनी: लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका

लखनऊ स्थित मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आगामी 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। इसमें कौशांबी, जौनपुर, गाजीपुर, रायबरेली, बाराबंकी, लखनऊ जैसे जिले शामिल हैं

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading