दिल्ली: पिटबुल डॉग के हमले में 6 साल का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी

दिल्ली। प्रेम नगर इलाके में मंगलवार को पिटबुल डॉग ने 6 साल के बच्चे पर हमला कर दिया, जिसमें बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हमले में बच्चे का दाहिना कान कटकर अलग हो गया और सिर, चेहरे व शरीर पर गहरे घाव आए। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

घटना की जानकारी
घटना 23 नवंबर की दोपहर लगभग 3 बजे हुई। बच्चा अपने बड़े भाई के साथ गली में बॉल खेल रहा था। बॉल पड़ोसी के घर में चली गई, बच्चे ने उसे लेने के दौरान पिटबुल ने हमला कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि पिटबुल बच्चे की ओर दौड़ता है, बच्चा भागता है लेकिन डॉग उसे गिरा देता है और बुरी तरह काटता है।

बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया
चश्मदीद सतीश ने बताया कि उन्होंने बच्चे को पिटबुल से बचाया। बच्चे को पास के अस्पताल ले जाकर तुरंत सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। बच्चे के सिर, चेहरे और शरीर पर 10 से ज्यादा गहरे घाव हैं।

पुलिस कार्रवाई और पिटबुल के मालिक की गिरफ्तारी
पुलिस ने पिटबुल के मालिक राजेश पाल (50) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 291 (पशुओं के प्रति लापरवाही) और धारा 125(b) (लापरवाही से दूसरों की जान को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया। राजेश पेशे से दर्जी है।

परिवार का आरोप
परिवार का कहना है कि पिटबुल पहले भी 4-5 बच्चों पर हमला कर चुका है। कई बार इसे हटाने की बात कही गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *