लखनऊ में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का असर, AQI ऑरेंज जोन में बना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर तक रह गई। आसमान में बादल छाए रहे और ओस की बूंदों के साथ 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। लोग ठिठुरते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज शहर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम 61 फीसदी रही।

वायु गुणवत्ता की बात करें तो सोमवार सुबह लालबाग का AQI 247, तालकटोरा का 275 और अलीगंज का 235 के साथ ऑरेंज जोन में खराब दर्ज किया गया। कुकरैल 159, गोमतीनगर 189 और अंबेडकर यूनिवर्सिटी 148 के साथ यलो जोन में रहे। औसत AQI 209 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार शाम 4 बजे लखनऊ का AQI 222 के साथ ऑरेंज जोन में रहा।

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में लखनऊ में घना कोहरा बना रहेगा और यलो अलर्ट जारी किया गया है। उनका कहना है कि अगले 2-3 दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी और कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर गिरावट और कोहरे में वृद्धि शुरू होगी, जिससे कुछ हद तक ठंड से राहत मिलेगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *