लखनऊ में मनकामेश्वर मंदिर में देव-दीपावली महोत्सव

मनकामेश्वर मंदिर में देव-दीपावली महोत्सव की तैयारियां पूरी

2,51,000 दीपों से होगा देवों का स्वागत

तीन दिवसीय कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और महिलाओं की प्रतियोगिताएं

लखनऊ। मनकामेश्वर मंदिर में देव-दीपावली महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने बताया कि इस साल 2,51,000 दीपों से देवों का स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही, आदि गंगा मां गोमती की महाआरती कर लखनऊवासियों को गोमती स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

तीन दिवसीय महोत्सव में होंगे विविध कार्यक्रम

महंत दिव्या गिरी ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से निरंतर ‘नमोस्तुते मां गोमती’ अभियान के तहत दीपदान, आरती और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इस बार तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

  • 3 नवम्बर: दोपहर 1 से 4 बजे तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताएं।
  • 4 नवम्बर: दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक विद्यालय की छात्राओं और महिलाओं द्वारा रंगोली एवं बेदी सज्जा प्रतियोगिता, इसके बाद श्रद्धालु घाट को दीपों से सजाएंगे।
  • 5 नवम्बर: शाम 5 बजे से देव दीपावली की मुख्य आरती, जिसमें सवा दो लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

पौराणिक महत्व

महंत ने बताया कि देव-दीपावली भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर दैत्य के संहार की विजय के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवगण अदृश्य रूप में पृथ्वी लोक पर उतरते हैं और नदियों के तट पर दीपदान कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

शासन-प्रशासन के मंत्री और अधिकारी आमंत्रित

महंत दिव्या गिरी ने लखनऊवासियों से आह्वान किया कि वे परिवार और मित्रों के साथ मां गोमती की आरती में शामिल होकर स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प लें। इस अवसर पर शासन-प्रशासन के कई मंत्री और अधिकारी भी आमंत्रित किए गए हैं।
आयोजन समिति में जगदीश गुप्त ‘अग्रहरि’, सत्य प्रकाश गुलहरे, शेखर कुमार, राजीव श्रीवास्तव, अजय तिवारी, प्रेम तिवारी, अमित श्रीवास्तव, मालिनी चतुर्वेदी और उपमा पांडेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *